शपथ और संकल्प के साथ कांग्रेसियों की टीम मैदान में 

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ 

मेरठ। शनिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण, शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम जोन प्रभारी प्रदीप नरवाल ने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरा। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल व अन्य फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहे। समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जन-आंदोलनों को धार देने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने संयुक्त रूप से की।  कार्यक्रम का संचालन मेरठ ज़िले के समन्वयक बदरुद्दीन कुरैशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला द्वारा की गई। मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कहा कि आज देश को एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरठ जैसे ऐतिहासिक जनपद में कांग्रेस का मजबूत होना प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ युसूफ कुरैशी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर,  जिला प्रवक्ता सैय्यद आमिर रजा, जिला कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, बदरुद्दीन कुरैशी, जाहिद अंसारी, कृष्ण कुमार किशनी , सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जगदीश शर्मा, बाबू चमन लाल, हरीश त्यागी और नसीम कुरैशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts