स्वच्छ सर्वेक्षण 2024
लखनऊ बना देश का तीसरा सबसे साफ शहर
राष्ट्रपति से नगर विकास मंत्री, महापौर व पूर्व नगर आयुक्त सम्मानित
लखनऊ। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल और पूर्व नगर आयुक्त आईएएस इंद्रजीत सिंह को सम्मानित किया है। लखनऊ देश का तीसरा सबसे साफ शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें लखनऊ ने पिछली बार से 41 अंकों की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, नम्बर एक शहर अहमदाबाद रहा। अहमदाबाद पिछली बार 5वें पायदान पर था। केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अहमदाबाद देश का सबसे साफ शहर बना है।
भोपाल ने भी पिछले साल के मुकाबले अपनी रैकिंग में सुधार करते हुए 5वें स्थान से दूसरा स्थान हासिल किया है। लेकिन लखनऊ ने सबसे चौंकाते हुए 44वें पायदान से सीधे से तीसरे स्थान पर पहुंचकर सभी को अचरज में डाल दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ की यह उपलब्धि केवल सफाई की नहीं, बल्कि शहर की पहचान, छवि और प्रशासन की जवाबदेही का भी प्रमाण है। वर्षों से स्वच्छता के मामले में पिछड़ता आया लखनऊ अब देशभर में मिसाल बनने की ओर अग्रसर है। भोपाल दूसरे, लखनऊ तीसरे नंबर पर। बता दें इस बदलाव का सबसे बड़ा श्रेय लखनऊवासियों को भी जाता है। घर-घर से कूड़ा छंटाई, खुले में कूड़ा फेंकने पर रोक और साफ-सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता ने नगर निगम की मुहिम को जन आंदोलन में बदल दिया।
No comments:
Post a Comment