अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी
जम्मू (एजेंसी)।अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और लंगर स्थल चंद्रकोट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी आतंकी हमलों को दरकिनार कर भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं।
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts