अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे- पं. आशु शर्मा
महानगर के व्यापारी गंदगी से त्रस्त नगर निगम के अधिकारी ए.सी. ऑफिस में मस्त
मेरठ। बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के मुख्य पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा नगर आयुक्त से मुलाकात कर महानगर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया।
पं.आशु शर्मा ने कहा शहर में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है व्यापारियों के चबूतरे वह धूप व बरसात से बचने के लिए 3 फुट तक लगाए गए सेड भी जबरदस्ती तोड़े जा रहे हैं, 2 दिन पहले हुई मौसम की पहली बरसात में नगर निगम के सफाई अभियान के दावों की पोल खोल दी गई ।महानगर के सभी मुख्य बाजारों में पानी भर गया तथा खैरनगर, नगर निगम मार्केट ,घंटाघर, गोला कुआं, ब्रह्मपुरी, मलियाना आदि बाजारों की दुकानों में भी पानी भर गया जिसमें व्यापारियों के माल का भी बड़ी संख्या में नुकसान हुआ। बाजार में साफ सफाई की स्थिति दयनीय है जिसके चलते आने वाले समय में डेंगू मलेरिया जैसी भयानक बीमारी भी जन्म ले लेंगी।
पं.आशु शर्मा ने गृहकर मैं समाधान के नाम पर धांधली एवं जी. आई. एस. सर्वे के नाम पर मनगढ़ंत टैक्स लगाकर शोषण का विरोध दर्ज करते हुए नगर आयुक्त के सामने यह मुद्दा उठाया ओर कहा कि सर्वे करने वाली कंपनी के लोगों ने गलत तरीके से सर्वे किया जिस भवन पर टैक्स एक हजार था वहां सीधे तीन हजार से चार हजार तक कर दिया गया जो सीधा उत्पीड़न है, निगम के कर्मचारी समय पर हाउस टैक्स का वितरण नहीं करते जिस कारण व्यापारी व आम आदमी समय पर गृहकर जमा नहीं करा पाता और नगर निगम को 12.5/का ब्याज भुगतना पड़ता है।हाउस टैक्स की समस्याओं के समाधान को तथा टैक्स जमा करने का कैंप महानगर के सभी बाजारों में नगर निगम के अधिकारियों को लगाना चाहिए जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके।
पथप्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण महानगर के अधिकांश बाजार में शाम 7: बजे के बाद अंधेरा छा जाता है बरसात का मौसम है बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने से व्यापारियों के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकते हैं सभी बाजारों की व्यवस्था एक हफ्ते के अंदर सुचारू की जाए।
नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए सभी समस्याओं का समाधान 10 दिन में करने की मांग की अन्यथा नगर निगम परिषद में विशाल धरना करने की चेतावनी नगर निगम के अधिकारी ने सभी मांगों को जल्दी पूरा करने का अश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कौछड, समर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी सारिक, सनी गुप्ता, विजय ओबेरॉय, सौरभ रस्तोगी, मंसूर जी, इनाम अंसारी, अशोक शर्मा, श्याम परूथी, संजय त्यागी, आसिफ खान, ललित चौहान, जुबेर कुरैशी, सोनू शर्मा, रजनीश भाटी, सोनू कुरैशी,आदिश अग्रवाल, श्याम परूथी, आदेश कुमार, दीपक पिलानिया आदि मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment