डीएम एवं एसएसपी ने शिवभक्तों से किया संवाद
मेरठ। शुक्रवार को डीएम डा. वी के सिंह व एसएसपी विपिन ताड़ा द्वारा चौकी दूल्हेड़ा एवं एनएच-58 पर पड़ने वाले कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि का जायज़ा लिया गया एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
दुल्हेडा चौकी पर कांवड़ शिविर में पहुंचे डीएम वी के सिंह ने एक महिला शिव भक्त से कांवड़ यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानने का प्रयास किया तो महिला शिव भक्त ने कहा मेरठ सीमा में घुसने के बाद काफी अच्छी व्यवस्था की गयी है। रास्ते में पुलिस की चौकस व्यवस्था है। चिकित्सा कैंपों में शिव भक्तो को उपचार मिल रहा है।
हरिद्वार से जल लेकर हरियाणा के शिव भक्तों से पुलिस प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने का प्रयास को तो व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। इसके लिए उन्होनें पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस तरह कि शिव भक्तोंं से बात की।
मोदीपुरम स्थित स्टेशन पर हरिद्वार से अपने बेटी के साथ कावंड़ लेकर एक महिला से डीएम डा वी सिंह ने संवाद किया तो उनका कहना था मेरठ सीमा में घुसने के बाद उन्हें किसी प्रकार परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। नगर निगम की ओर से शौचालय की बीच बीच में व्यवस्था की गयी है। इससे वे काफी खुश है। साथ ही यात्रा कर रहे शिवभक्तों (कांवड़ियों) से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं समाधान का आश्वासन दिया गया।
उक्त निरीक्षण का उद्देश्य श्रावण मास में हो रही कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करना रहा।
डीएम डा. वी के सिंह ने बताया के हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिवभक्तों से संवाद किया। जिसमें अधिकतर शिवभक्तों ने पुलिस प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्थाओं को सराहा है। उन्होंने बताया इस दौरान उन्होंने कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। जहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली।
No comments:
Post a Comment