मेरठ में ईद उल अजहा पर प्रशासन सख्त
सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक, बिजली-पानी की 24 घंटे रहेगी व्यवस्था
मेरठ। ईद उल अजहा के मौके पर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति 24 घंटे जारी रहेगी।नगर निगम को ईदगाह के आसपास विशेष सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बकरा मंडी में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पशु पैठ के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा।कूड़े और अवशेषों के निपटान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कूड़ा वाहनों में अवशेषों को ढककर ले जाया जाएगा। खुले में कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध रहेगा।प्रशासन ने सभी धर्मगुरुओं और नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग की अपील की है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित हॉल में आयोजित बैठक में धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।
No comments:
Post a Comment