सपा नेताओं पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

माता प्रसाद पांडे पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

मेरठ।  गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे और लाल बिहारी यादव पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी का आरोप है कि बुधवार को गोरखपुर दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों ने उनके नेताओं पर हमला किया। जो बेहद अशोभनीय है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमला करने वाले सभी आरोपियों की वीडियो मौजूद है। उन्होंने पुलिस से इन अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही सरकार और पुलिस प्रशासन से न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है।प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts