भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे राजाराम

 सीएम योगी ने की प्राण-प्रतिष्ठा
लखनऊ (एजेंसी)।रामनगरी में बने भव्य मंदिर में बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंख ध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।
राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में हुई। गंगा दशहरा के दिन इसका सिद्ध योग भी बन रहा था। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके पहले सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम योगी ने प्रणाम किया और रवाना हो गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts