भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन 

4 करोड़ आवास से लेकर 55 करोड़ को मुफ्त इलाज तक, जानें कैसे बदला भारत

 मेरठ। सरधना में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पुष्कर चौहान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मकान बनाए गए। 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा मिली। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 51 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवर दिया गया।पीएम स्वनिधि योजना में 68 लाख से अधिक लोगों को बिना गारंटी ऋण मिला। किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 3.7 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए। मेगा फूड पार्क 2014 के 3 से बढ़कर 24 हो गए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया।आयुष्मान योजना में 55 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35A को हटाया। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। 86 नए हवाई अड्डों का निर्माण किया गया।2014 के बाद से राष्ट्रीय राजमार्गों में 54,917 किलोमीटर का विस्तार हुआ। कार्यक्रम में आलोक जैन, शानू जैन, पिंकी सोम, प्रेमलता सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts