खंडहर में मिला शव घंटाघर की मोनी का निकला 

 ई रिक्शा चालक ने रेप के बाद की थी हत्या , देह व्यापार का धंधा करने के चलते उठाया कदम 

मेरठ। गत 9 जून को कैंट क्षेत्र के खंडहर रिवाली सिनेमा में नग्न अवस्था में मिले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला घंटाघर की रहने वाली मोनी निकली है। देह व्यापार में उतरने के चलते ई रिक्शा चालक ने रेप करने के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई रिक्शा चालक करतार सिंह  को हिरासत में लिया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 



बता दें कि 7 जून को मेरठ कैंट इलाके में खंडहर में महिला की नग्न अवस्था शव मिला था। लाश के चेहरे और सिर पर बुरी तरह वार किए गए थे। उसका सिर कुचला हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस लाश की शिनाख्त में लगी थी।पुलिस 7 जून से ही लगातार लाश की शिनाख्त में जुटी थी। आखिर ये लाश किसकी है। आरोपी कौन है। लेकिन कोई क्लू नहीं मिल रहा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी चेक कराए। सीसीटीवी में एक रिक्शा चालक घटना स्थल के पास दिखाई दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक करतार सिंह को हिरासत में लिया।  ईरिक्शा चालक ही महिला को खंडहर में ले गया था। जहां उसने पहले दुष्कर्म किया। महिला ने दुष्कर्म का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। महिला खतौली की निवासी थी।



 ई रिक्शा चालक से पूछताछ में पता चला है। महिला का ई रिक्शा चालक से प्रेम प्रंसग चल रहा था। वह उसके साथ रहने लगी थी। इस बीच वह देह व्यापार का धंधा करने लगी थी। इस बात को लेकर ई रिक्शा चालक उसे खुन्नस खाने लगा था। वह महिला को लेकर ई रिक्शा में लेकर खडंहर तक पहुंचा थाा। जहां पर उसने मोनी के साथ रेप करने के बाद  उसके चेहरे सिर पंच से वार किया। बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर वह फरार हो गया। पीएम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि तीन डाक्टरों के पैनल ने भी की है। लेकिन अभी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है। वहीं सदर थाने पर चौकी प्रभारी ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 



 एस पी सिटी आयुष्क विक्रम सिंह ने बताया मृतका मोनी खतौली की निवासी है। तीन माह पूर्व  होली के समय अपने पति टिंकू को छोड़कर लापता हो गयी है। जिसकी गुमशुदगी वहां पर दर्ज करायी  गयी। उसके बाद से वह करतार सिंह के पास रहने लगी थी। उन्होंने बताया मोनी 15 दिन बाद लौटी थी। करतार सिंह को शक हो गया था। महिला अनैतिक धंधे में लग गयी है। जिस पर करतार सिंह 7 जून को मोनी को ई रिक्शा में बैठा कर उसे खंडहर में ले गया। जहां पर उसके साथ रेप कर उसकी निर्मतापूर्वक हत्या कर फरार हो गया। उन्होंने बताया हत्या में प्रयुप्त ई रिक्शा व कपड़े भी बरामद कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts