करना था गर्लफ्रेंड के पथराव कर दिया भाजपा पार्षद के घर पथराव
मेरठ। थाना कंकरखेड़ा में एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका से हुए विवाद के बाद बदले की भावना से पथराव की योजना बनाई। हालांकि, गलती से उसने भाजपा पार्षद के घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस जुटी है।
घटना में युवक ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर पथराव किया। प्रेमिका का घर समझकर भाजपा पार्षद के घर पर पत्थर फेंके गए। पार्षद ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथराव में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी प्रेमी युवक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment