ओडिशा में समुद्र तट पर घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

 दोस्त को बंधक बनाकर सामने किया कुकर्म, आठ हिरासत में
नई दिल्ली (एजेंसी)।
ओडिशा के गंजम जिले में एक समुद्री तट पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 20 वर्षीय युवती के साथ उसके पुरुष मित्र के सामने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह और उसका मित्र रविवार शाम को राजा उत्सव मानने गोपालपुर समुद्र तट पर गए थे। वे वहां एकांत जगह पर बैठे थे। तभी तीन मोटरसाइकल पर सवार 10 लोग आ गए। उन लोगों ने दोनों की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया और उन्हें ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने महिला के पुरुष मित्र पर हमला किया और उसके हाथ बांध दिए। महिला को घसीटकर पास के खाली मकान में ले गए, जहां कथित तौर पर उनमें से तीन लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया।
घटना के बाद पीड़िता और उसका मित्र गोपालपुर थाने पहुंचे और पूरी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल का दौरा किया। ब्रह्मपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि सभी आरोपी वयस्क हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता और संदिग्धों की मेडिकल जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत स्थिर है।
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि "गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैंने इस घटना को लेकर एसपी से बात की है और पूरी जांच के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts