पति गर्लफ्रेंड के साथ उड़ा रहा था गुलछर्रे फिर क्या ...
मौके पर पत्नी पहुंची तो मारने दौड़ा, किसी तरह जान बचाकर भागी पीड़ित महिला
मेरठ। लिसाड़ी गेट में पत्नी की गैर मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर उसके साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था। रात को अचानक पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को अपने घर में रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। इस दौरान आरोपी पति और उसकी गर्लफ्रेंड ने महिला को पकड़ लिया।उसकी हत्या का प्रयास करने लगे। हत्या करने में कामयाब नहीं हुई तो आरोपी पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। किसी तरह पीड़ित महिला अपनी जान बचाकर पैदल दौड़ती हुई थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका की तलाश की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों फरार हो चुके थे।
बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज की रहने वाली पिंकी की शादी लिसाड़ी गेट के पदमपुरा के रहने वाले राजकुमार के साथ 18 साल पहले हुई थी। महिला के पति राजकुमार के कई सालों से मनीष नाम की महिला से अवैध संबंध चल रहे है। गुरुवार को महिला पिंकी अपने पति को घर पर अकेला छोड़कर अपनी बहन से मिलने चली गई थी।देर रात जब पिंकी अपने घर पहुंची तो घर में उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था। पिंकी ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पति और उसकी गर्लफ्रेंड ने पिंकी की हत्या का प्रयास कर दिया।किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटी और दौड़ती हुई थाने पहुंची। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पति और उसकी गर्लफ्रेंड फरार हो चुकी थी। फिलहाल महिला ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment