वुशू स्टार चैम्पियनिशप में मेरठ के ऋषभ ने जीता रजत पदक 

 मेरठ। मास्को, रूस में आयोजित मास्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप 1 से 7 जून तक चली। भारतीय टीम ने कुल 24 पदक जीते। इनमें 6 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।जिसमें रोहटा रोड के ऋषभ ने रजत पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। मेरठ पहुंचने पर पदकधारियों को स्वागत किया गया 

रोहटा रोड निवासी ऋषभ खोकर ने रजत पदक जीता। वह वारियर फाइट क्लब से जुड़े हैं। टीम का नेतृत्व मेरठ पलहेड़ा निवासी नायब सूबेदार अमित पाल और मनोज कुमार ने किया। अमित पाल सेना से हैं, जबकि मनोज कुमार आईटीबीपी और चॉबी देवी मणिपुर से जुड़े हैं।टीम के स्वदेश लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस मौके पर आईडीए एग्जीक्यूटिव मेंबर भूपेंदर सिंह बाजवा, प्रेजिडेंट जितेंदर सिंह बाजवा और कोच सुहेल अहमद मौजूद थे। वारियर फाइट क्लब के कपित कुमार और गॉडविन पब्लिक स्कूल, मेरठ के कोच गौरव सोलंकी ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts