स्कार्पियों को साईड न मिलने पर ई रिक्शा चालक की हत्या
गुस्साए लोगों ने स्कार्पियाें सवार चालक को जमकर धुना , चालक पुलिस हिरासत में
मेरठ। थाना परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड़ पर स्कार्पियों सवारों ने ई रिक्शा से साईड न मिलने पर पहले तो ई रिक्शा में टक्कर मार दी बाद में ई रिक्शा चालक पर लोहे की रॉ़ड से हमला कर दिया। जिसमे ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने स्कार्पियों को चालक को पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्कार्पियों चालक को किसी तरह लोगों के चगुल से छूडाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
शुक्रवार देर रात दिल्ली रोड पर टीचर निरवैर सिंह सफेद रंग की स्कॉर्पियो से जा रहे थे। रिठानी पीर के पास उनके आगे एक ईरिक्शा चालक नरेश जा रहा था। तभी ई-रिक्शा चालक नरेश की कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी सेक्टर तीन निवासी स्कॉर्पियो सवार शिक्षक सरदार निरवैर सिंह से टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद गुस्साए निरवैर सिंह ने लोहे की रॉड से सिर पर कई बार वार किया, जिससे नरेश की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने निरवैर सिंह की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से आरोपी निरवैर को बाहर निकाला और थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल मृतक नरेश रिठानी जीवनपुरी का रहने वाला था। परतापुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। रिठानी पीर के सामने पुलिया बन रही है। यहां नरेश अपना ई-रिक्शा मोड़ रहा था। तभी पीछे निरवैर सिंह परिवार के साथ अपनी स्कार्पियो में आ रहे थे। परिवार मूवी देखकर लौट रहा था। अचानक स्कॉर्पियो की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इसके बाद नरेश और निरवैर सिंह के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई।
निरवैर सिंह के परिवार ने थाने पर बैठकर आरोप लगाया कि इस कहासुनी के बाद रिक्शा चालक नरेश ने ईंट उठाकर निरवैर सिंह के हाथ पर मार दी और दूसरी ईंट कार पर फेंक दी। इससे कार का शीशा टूट गया। इसके बाद निरवैर सिंह ने स्कॉर्पियो की डिक्की में रखी लोहे की रॉड निकाल ली। बीच सड़क पर निरवैर सिंह ने नरेश के सिर में लोहे की रॉड मारनी शुरू कर दी। नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों पक्षों में मारपीट होती देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। नरेश बुरी तरह घायल हो चुका था। उसका दम निकलने को था। तभी घायल हालत में उसे लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। ये सब देखकर मौके पर नरेश के घरवाले, स्थानीय पार्षद और आसपास के लोग भी जुट गए।
गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई करनी शुरू कर दी। सड़क पर पत्नी और बच्चों के सामने ही उसे पीटा। कुछ लोगों ने हालांकि बीच बचाव कराया। इसके बाद नरेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को लेकर परतापुर थाने पहुंचे। इस दौरान परतापुर थाने के सामने सड़क पर जाम लगाया। थाने का घेराव कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने ईरिक्शा और स्कार्पियो कब्जे में ले ली
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जहां पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी कर दी। परतापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने ईरिक्शा भी कब्जे में ले लिया है।
घरों में टयूशन पढ़ाता है निरवैर सिंह
निरवैर सिंह घरों में टयूशन पढ़ाने का काम करता है। लोगों का कहना था कि जिस तरह की हरकत निरवैर सिंह ने की है, यह एक ट्यूटर पर शोभा नहीं देती है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment