दक्षिण कोरिया में मेरठ की बेटी रूपल ने जीता सिल्वर मेडल 

मिक्स रिले 4 गुना 400 मीटर रिले  में जीता गोल्ड 

मेरठ। दक्षिण कोरिया में चल रही  एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बुधवार  मेरठ के खुशखबरी लेकर आया जब मेरठ के बेटी रूपल ने मिक्स रिले 4 गुना 400 मीटर रिले  में गोल्ड पदक प्राप्त किया। वही 400 मीटर दौड़ 52.68 सेकेंड में पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेटी के पदक जीतते ही शाहपुर गांव झूम उठा। 

साउथ कोरिया में मंगलवार से शुरू हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बुधवार को मेरठ की रूपल चौधरी ने 400 मीटर दौड़ 52.68 सेकेंड में पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। देश के लिए रजत पदक जीता। इसके बाद उसने मिक्स रिले 4 गुना 400 मीटर रिले  में गोल्ड पदक प्राप्त किया। यह मेरठ व देश के लिए गौरव की बात है। मिक्स रिले में के रूपल के  साथ  विशाल टीके  संतोष कुमार टी, सुभा वेक्टेशन थी । जिन्होंने शुरूआत में ही बढ़त बना ली। अंत बढ़त बनाए रखी। 

 शाहपुर जैनपुर निवासी रूपल चौधरी की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। रूपल चाैधरी 2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता। 28 फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक जीता।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts