बुर्का पहनकर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
ज्वैलरी शॉप और महिलाओं के बैग को बनाती थीं निशाना, सोने का हार बरामद
मेरठ। अगर आप जवैलरी शॉप पर ज्वैलरी खरीदने के लिए जा रहे है तो सावधानी बरते हो सकता है आप की जरा सी लापरवाही आप पर भारी न पड़ जाए। कोतवाली पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं ज्वैलरी शॉप और महिलाओं के बैग से गहने चुराती थीं। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया सोने का हार बरामद किया है। पकड़ी गयी महिला चाेर को जेल भेज दिया गया है।
गत 23 मई को भगत सिंह मार्केट में एक महिला हिना के बैग से लाखों रुपए कीमत का सोने का सेट चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहनी दो महिलाएं चोरी करते हुए नजर आईं। कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने महिला सब इंस्पेक्टर अंजू देवी समेत एक टीम का गठन किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की पहचान गुलफशा उर्फ पिंकी उर्फ अलिशा और तरन्नुम के रूप में हुई है। दोनों मुरादाबाद की काशीराम कालोनी की रहने वाली हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों और गैंग के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की एक टीम को मुरादाबाद रवाना किया गया है।
No comments:
Post a Comment