कृषि विवि में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, के कुलपति डा. के. के. सिंह के दिशानिर्देशों के अनुपालन में महिला अध्ययन केंद्र के द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा अहलावत, सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने की। उन्होंने  बताया गया कि महिला सशक्तिकरण एक विचारधारा नही है बल्कि एक क्रांति है। जो समाज मे महिलाओं को समानता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर बनाती है। आज की नारी शिक्षा व हुनर के दम पर साथ चलने को तैयार है वो दिन दूर नहीं जब लोगों की सोच उन्हें समानता की ओर देखेगी।
कार्यक्रम में डा. रश्मि, अध्यक्ष, महिला अध्ययन केन्द्र ने स्वागत भाषण में महिलाओं को जागरूक व साक्षर बनाने में महिला अध्ययन केंद्र की प्रमुख भूमिका है। समय-समय पर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, विभागीय कार्य शैलियों तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां प्रदान को जाती है। कार्यक्रम में डॉ अंजलि जैन, मेरठ ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया और छात्राओं की समस्याओं का निवारण, ने अपनी कविता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के उत्थान के लिए जागरूक व अग्रणी रहने के लिए कहा। इस अवसर पर डॉ नीलम त्यागी, उद्यमी ने ग्रामीण महिला एवं छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा सर्वाइकल कैंसर शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में डा. अंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल मेरठ, भावना यादव, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोक दल, महिला अध्ययन केंद्र के सभी सदस्य, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक महिलाएं, चिरोड़ी ग्राम की महिलाएं एवं 200 से अधिक छात्राओं की भागीदारी बढ़ चढ़कर रही। कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा नारायण द्वारा किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts