आबूलेन व्यापार संघ के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

सेंट्रल पार्किंग बहाली के लिए संघर्ष का संकल्प, शास्त्री नगर व्यापारियों को समर्थन

मेरठ। प्रतिष्ठित आबूलेन व्यापार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल डिरोज में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने आबूलेन में सेंट्रल पार्किंग सुविधा बहाल करने का संकल्प लिया।

संयुक्त परिवार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर और जागृति विहार के व्यापारियों के लिए यह कठिन समय है। सुप्रीम कोर्ट ने भू उपयोग परिवर्तन से बनी दुकानों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।

 कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विभिन्न सोढ़ी ने इस मुद्दे पर सरकारी मदद की आवश्यकता बताई। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नए पदाधिकारियों को व्यापारी हितों के लिए संगठित होकर काम करने का सुझाव दिया।

समारोह में संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण हुआ। चुनाव अधिकारी राहुल दास ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री राजवीर सिंह ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा प्रधान रणजीत सिंह नंदा, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री संजय जैन, दलजीत सिंह, सदर व्यापार मंडल महामंत्री सुनील दुआ, बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts