आप ने गांव में चलाया सफाई अभियान ,झाड़ियां काटकर रास्ता बनाया
मेरठ। रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर नंगला जमालपुर गांव जानीखुर्द में सफाई कार्य किया। गांव के रास्ते को साफ किया। वहां उगी झाड़ियों को हाथों से हटाया। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ के "आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगला जमालपुर में जाने का रास्ता कच्चा है, जिस पर कीचड़ है। दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। जब हमने लोगों से बात की तो लोगों ने बताया कि डॉक्टर आते नहीं हैं और ज्यादातर अस्पताल बंद रहता है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यहां अस्पताल जाने वाले रास्ते पर सफ़ाई अभियान चलाकर बड़ी-बड़ी झाड़ियों को काटकर हटाया और रास्ते को साफ किया है। ताकि यह रास्ता लोगों के जाने लायक बन सके। रास्ते पर चूना भी डाला है।अंकुश चौधरी ने कहा, BJP आपको बर्बादी दे सकती है, स्कूल-अस्पताल नहीं। "इस रास्ते और अस्पताल की हालत वर्तमान सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत है।आज के “सफ़ाई अभियान” में प्रदेश प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के साथ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ हेम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संरक्षक एस० के० शर्मा, जिला सचिव गजेंद्र सिंह, जिला सचिव तरीकत पवाँर, दक्षिण विधान सभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मालिक, जिला अध्यक्ष एस० सी० एस० टी० प्रकोष्ठ भूप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment