डीजे पर लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद
शादी से एक दिन पहले मारपीट, तीन पुरुष और एक महिला घायल
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से पहले घुड़ चढ़ी कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने व्हाट डांस करी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जब लडके के भाई व भाभी ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की गयी। मारपीट में तीन पुरूष व एक महिला घायल हो गयी। इस मामले में थाने में दोनो पक्षों की ओर से तहरीर दी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
ब्रह्मपाल ने बताया कि उनके पुत्र की शादी के लिए बारात जाने से 1 दिन पहले डीजे कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे परिवार की महिलाएं और बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे।इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विशाल , अनुज , जगमाल और अंकित वहां आ गए। इन लोगों ने डांस कर रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जब लडके के भाई संजय और भाभी सविता ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच की और मारपीट की। इस घटना में सविता संजय को चोट आई।भाभी सविता नहीं बताया कि यह लोग रात से मारने की धमकी दे रही है बारात में पांच लोग गए हैं बाकी मेहमानों को हमने वापसी भेज दिया है यह लोग कह रहे हैं कि जो भी उनके पुरुष घर से बाहर निकल गए उनको गोली मारने की धमकी दी जा रही है।जिसको लेकर उनके मन में डर लगा हुआ है क्योंकि दोनों पक्षों के घर आमने-सामने हैं और सभी मजदूरी का काम करते हैं। किसी को लेकर यह लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं तहरीर प्राप्त हुई है कार्रवाई की जा रही है
No comments:
Post a Comment