एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की तीन बेटियाें से उम्मीदें

साउथ कोरिया में आज से शुरू हो रही है चैंपियनशिप

मेरठ। दक्षिणी कोरिया में आज से आरंभ हो रही एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनिशप में मेरठ की तीन बेटियां रूपल ,पारूल व अन्न से काफी उम्मीद लगाई जा रही है।  एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 59 सदस्यीय भारतीय टीम प्रतिभाग करेगी।

प्रतियोगिता में मेरठ से तीन महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं। इनमें 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में रूपल और भाला फेंक में अन्नू रानी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर रूपल और अन्नू साउथ कोरिया पहुंच चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

पारुल ने हाल ही में दोहा में आयोजित डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपल चेज में नेशनल रिकार्ड बनाया है। अन्नू, रानी और पारूल चौधरी ने वर्ष 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया था। रूपल चौधरी कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। रूपल ने हाल ही में कोच्चि में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भी 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। अन्नू रानी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था।

पारुल चौधरी के करियर पर नजर

स्वर्ण पदक –प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.

-रजत पदक –दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज

-स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक

-कांस्य पदक-एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक

-अर्जुन अवॉर्ड-2023-रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड-2023-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग

अन्नू रानी के करियर पर नजर

2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता।

2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।

-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग-2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक

-2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।

-2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।

-2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

-2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।

-2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।

रूपल चौधरी के करियर पर नजर

-2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।

-विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय

-राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

-जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक

-28 फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक

No comments:

Post a Comment

Popular Posts