चौधरी अजीत सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे:प्रतीक जैन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मेरठ।राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उन्हें याद करते हुए सभा का आयोजन किया ।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

दिल्ली रोड स्थित अजंता पेट्रोल पंप राष्ट्रीय लोकदल महानगर कार्यालय पर लोकदल पार्टी के नेता राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन के नेतृत्व में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय अजीत चौधरी सिंह की पूर्व संध्या पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनकी पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  प्रतीक जैन ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज को उठाया है। और किसानों की हक की लड़ाई लड़ी है ।आज भी किसानों के दिल में अजीत चौधरी बसते हैं।चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों की हितों के लिए आवाज उठाई।  महानगर अध्यक्ष नईम सागर ने कहा कि चौधरी साहब ने जो रास्ता दिखाया है उनकी नीति पर चलकर ही सर्व समाज का भला हो सकता है।इसलिए आज सर्व समाज के साथियों ने उनके चित्र पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि देने वाले ,अरुण जाटव, मोहम्मद आमिर, पूर्व पार्षद मोमिन, रणवीर सिंह, ईमरान राणा, फिरोज सिद्दीकी, विवेक खेड़की उमर मालिक, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts