सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी 'धड़कन', सामने आई डेट

मुंबई। साल 2000 में रिलीज हुई धर्मेश दर्शन की सफल रोमांटिक ड्रामा ‘धड़कन’ सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने जा रही है। शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर 'धड़कन' इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मल्टीस्टारर टाइमलेस रोमांटिक फिल्म 'धड़कन' 23 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में डिजिटल रूप से रीमास्टर्ड फॉर्मेट में बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी के साथ रिलीज किया जाएगा। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी ‘धड़कन’ प्यार, दिल टूटने और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर आधारित कहानी को पर्दे पर उतारती है।
फिल्म में शिल्पा शेट्टी 'अंजलि' की भूमिका में थीं। वहीं, सुनील शेट्टी उनके प्रेमी 'देव' की भूमिका में थे। लव ट्रायंगल बेस्ड फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा के पति 'राम' के किरदार में थे।
फिल्म के स्टारकास्ट, कहानी के अलावा गीत को भी काफी पसंद किया गया। ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’, ‘अक्सर इस दुनिया में अंजाने मिलते हैं’, ‘ना-ना करते प्यार’, 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' समेत कई गाने हैं, जिन्हें आज भी लोग गाते हैं।
इस साल कई पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस लिस्ट में विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी ‘नमस्ते लंदन’ भी है। इसमें ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और हॉलीवुड अभिनेता क्लाइव स्टैंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 14 मार्च को रिलीज हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts