हाईकोर्ट के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश, इलाहाबाद से कई जज दिल्ली भेजे गए
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है।
शीर्ष अदालत की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक 26 मई को आयोजित बैठक में कॉलेजियम ने न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने संबंधी फैसला किया।
न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को तेलंगाना से कलकत्ता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है जबकि न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय तबादला करने की सिफारिश की गई।इसी प्रकार न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर को गुवाहाटी से कलकत्ता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति मानस रंजन पाठक को गुवाहाटी से उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को बॉम्बे से दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा को इलाहाबाद से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजने की सिफारिश की गई है।न्यायमूर्ति सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे उच्च न्यायालय तबादला करने की सिफारिश की गई। न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से वापस राजस्थान स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है।इसी प्रकार से न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को इलाहाबाद से दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को केरल से कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तथा न्यायमूर्ति बट्टू देवानंद को मद्रास उच्च न्यायालय से वापस आंध्र प्रदेश स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला को इलाहाबाद से दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर को राजस्थान से बॉम्बे उच्च न्यायालय तथा न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से वापस पटना स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है।शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को राजस्थान से दिल्ली उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी को इलाहाबाद से कर्नाटक उच्च न्यायालय तथा न्यायमूर्ति सी सुमालता को कर्नाटक से तेलंगाना उच्च न्यायालय में वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।काॅलेजियम ने न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती को कर्नाटक से तेलंगाना और न्यायमूर्ति अनिरेड्डी अभिषेक रेड्डी को पटना उच्च न्यायालय से तेलंगाना वापस स्थानांतरित करने की संस्तुति की है।
No comments:
Post a Comment