मेरठ कॉलेज में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 

फ्रांस और रूसी क्रांति से कम नहीं थी 1857 की क्रांति: युद्धवीर सिंह 

मेरठ। 10 मई दिन शनिवार को क्रांति दिवस के उपलक्ष में मेरठ कॉलेज में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।        सुबह सवेरे मेरठ कॉलेज के मंत्री  विवेक कुमार गर्ग एवं प्राचार्य प्रो युद्धवीर सिंह ने मेरठ कॉलेज परिसर स्थित महात्मा गांधी , शहीद ए आजम भगत सिंह, शहीद स्मारक, वट वृक्ष पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महाविद्यालय में क्रांति दिवस के अवसर पर निबंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद मेरठ कॉलेज के विक्टोरिया पार्क स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर 1857 की क्रांति के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ युद्धवीर सिंह ने बताया कि मेरठ कॉलेज के विक्टोरिया पार्क का 1857 की क्रांति से गहरा संबंध है क्योंकि यहीं से भारत की पहली स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी।

कार्यक्रम में  विवेक गर्ग ने कहा कि 10 मई 1857 को मेरठ में तैनात 3 बंगाल लाइट कैवेलरी के भारतीय सिपाहियों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

इसकी तत्काल वजह थी कि 85 सिपाहियों ने एनफील्ड राइफल के नए कारतूस इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था। कहा जाता है कि इन कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी लगी होती थी, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए अपवित्र मानी जाती है।

इन सिपाहियों को 9 मई 1857 को कोर्ट मार्शल करके विक्टोरिया पार्क स्थित जेल में डाल दिया गया था।

अगले दिन, 10 मई को, मेरठ के अन्य सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया, कैद किए गए सिपाहियों को रिहा किया, कई ब्रिटिश अधिकारियों और नागरिकों की हत्या की, और दिल्ली की ओर कूच कर गए।

मेरठ से शुरू हुआ यह विद्रोह धीरे-धीरे उत्तर भारत में फैल गया और यह भारत की पहली व्यापक स्वतंत्रता क्रांति बन गया। आज विक्टोरिया पार्क एक स्मारक स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ 1857 की क्रांति की याद में तोपें, प्रतिमाएं और शिलालेख लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरठ कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ अनिल कुमार राठी, कॉलेज की डीन डॉ अनीता मलिक एवं डॉ कपिल कुमार, डॉ पीएस उज्जवल, डॉ सचिन कुमार शर्मा, डॉ पवन कुमार, डॉ निशा मनीष, डॉ अमृत लाल, डॉ रीना बंसल,  विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, शुभम सिंह एवं राजू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts