आंबेडकर भवन के बाथरूम में मिला युवक का शव
हत्या की आशंका, 302 के मामले में 10 दिन पहले जेल से छूटा था युवक
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में स्थित आंबेडकर भवन के बाथरूम में एक युवक का शव मिला है। शव में गोली लगने के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोरी पहले फाइनेंस का काम करता था। वह धारा 302 के एक मामले में जेल में बंद था। मात्र 10 दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था। साुबह के समय ग्रामीणों ने गांव में बने अंबडेकर भवन में किशारी के शव को देखा उसके शरीर पर गोली के निशान थे। घटना ग्रामीणाें को मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है। प्रोपट्री को लेकर किशोरी की हत्या की गयी। पुलिस मामले की जांचपड़ताल करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment