रील के कारण हो रही पतियों की हत्या

मेरठ पहुंची साध्वी प्राची बोली शादी करके 20 दिन में छोड़ना फैशन बन गया

मेरठ।  सौरभ हत्याकांड के बाद हुए अमित हत्याकांड ने लोगों को दहला दिया है। पहले मुस्कान अब रविता ने जिस तरह प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की गुनाह छिपाने के लिए लाश के पास सांप रख दिया इसे देखकर हर कोई हैरान है। इस पूरे मामले पर साध्वी प्राची का कहना है कि पतियों की हत्या का बड़ा कारण रील है। आजकल महिलाएं घरों में सारा दिन रील देखती हैं और उसी के परिणाम हैं जो पतियों की हत्या हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा मॉ बाप अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दे। जिससे उन्हें अच्छे संस्कार मिल सके। 

साध्वी प्राची ने कहा कि पश्चिमी यूपी में दिन पर दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं उससे लग रहा है कि पश्चिम की संस्कृति पश्चिमी यूपी में पहुंच गई हैं। रील बनाने के कारण ये हो रहा है। पश्चिम के संस्कार घरों में घुस रहे हैं। कुछ जिम्मेदारी हमारी भी हैं, माताओं, बहनों और पिता की भी इसमें जिम्मेदारी है। मां ही संस्कारित नहीं है तो बेटी ही क्यों संस्कारित होगी। मां ही बेटी के सामने रील बना रही है तो बेटी क्यों नहीं बनाएगी।

इसमें माता पिता अपने बच्चों पर ध्यान दें, उनको विद्यालय के साथ घर के संस्कार दें। जब तक बच्चों को संस्कार नहीं मिलेंगे ऐसा ही होगा। आज के जमाने में बेटा होना गुनाह हो गया है। माता पिता बेटे को नौकरी सबकुछ देते हैं। लेकिन उस बेटे के 15 टुकड़े कर दिए जाते हैं। यहां पति को मारकर उसके सीने पर सांप रख दिया तो पुरुष आयोग भी बनना चाहिए, पुरुषों की सुनवाई होना चाहिए। बहुत सारी घटनाओं के पीछे मोबाइल कारण है लेकिन मुख्य कारण माता पिता के संस्कारों में आ रही कमी है।कहा मैं पुरुष आयोग के लिए पहल कर रही हूं, दिल्ली में इसके लिए मैं बात कर रही हूं। जैसे सरकार वक्फ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी के लिए पहल कर रही है इसी तरह पुरुष आयोग की पहल करेगा। ये आयोग पुरुषों को न्याय दिलाने का काम करेगा। अब फैशन बन गया है कि शादी करेंगे, सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढ़ेंगे 20 दिन लड़की रहेगी फिर उससे करोड़, दो करोड़ रुपए मांग लेगी। इसलिए लड़के सुसाइड कर लेते हैं।

साध्वी प्राची ने कहा कि वक्फ बिल बोर्ड अच्छा बोर्ड है। इससे गरीबों, महिलाओं को न्याय मिलेगा। दिक्कत उन्हें है जो औरंगजेब की औलाद हैं। जो देश में न्याय नहीं होने देना चाहते, जो अवैध कब्जा देश में चाहते हैं। गरीबों को मिलने वाला न्याय इन लोगों को रास नहीं आ रहा। आज तक किसी ने इस वर्ग के साथ न्याय नहीं किया इसलिए इन लोगों को दिक्कत हो रही है। सरकार पीछे नहीं हटेगी, क्योंकि बहुत पारदर्शिता के साथ सरकार ने पूरे 5 साल में इस बिल को तैयार किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts