खुले नाले में गिरे दो बच्चे

ट्यूशन से लौटते समय हादसा, एक की हालत नाजुक

मेरठ।  ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही से एक बड़ा हादसा सामने आया है। ट्यूशन से लौट रहे दो बच्चे नगर निगम द्वारा खोदे गए पांच फीट गहरे गड्ढे में गिर गए।

रशीदनगर निवासी 10 वर्षीय अरहान अपने चचेरे भाई सुहान के साथ बुधवार रात करीब 10 बजे साइकल से ट्यूशन से लौट रहा था। ओडियन सिनेमा के पास अचानक उनकी साइकल गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों बच्चे बेहोश हो गए।आसपास के लोगों ने बच्चों की आवाज सुनकर उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला। अरहान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सुहान को भी चोटें आईं और उनकी साइकल भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को तुरंत इंद्रप्रस्थ अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद अरहान को घर भेज दिया गया, जबकि सुहान का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ समय पहले यह गड्ढा खोदा था। लेकिन काम पूरा किए बिना ही वह वहां से चले गए। इस गड्ढे में पहले भी कई लोग गिर चुके हैं, लेकिन निगम प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts