मेरठ में आयोजित होगा ‘मेरठ खेल महोत्सव’, एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान हेतु आयोजित होगी क्रॉस कंट्री दौड़

 खेल महोत्सव में आयोजित होंगे 07 खेल और क्रॉस कंट्री

-  खेल महोत्सव के माध्यम से खेल-खिलाडियों को मिलेगा प्रोत्साहन - डॉ मयंक अग्रवाल

- मेरठ खेल महोत्सव में दिखेंगे खेल और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे - नमन भारद्वाज  

- मेरठ खेल महोत्सव का 15 से 17 मई तक आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 17 मई तक मेरठ खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया कि मेरठ खेल महोत्सव के माध्यम से खेल-खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मेरठ खेल महोत्सव में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान हेतु क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो खो, टेनिस क्रिकेट, रस्साकशी, कबड्डी, प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (आई.आई.एम.टी) में आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (मेरठ) के बैनर तले मेरठ खेल महोत्सव की ट्रॉफी एवं टी शर्ट लॉन्चिंग सेरेमनी एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल ने करते हुए आयोजन सचिव, स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक, नि. विशेष आमंत्रित सदस्य श्रम मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार नमन भारद्वाज एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्यों के साथ मेरठ खेल महोत्सव की ट्रॉफी एवं टी शर्ट को लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे डॉ मयंक अग्रवाल का आयोजक नमन भारद्वाज एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत अभिनन्दन किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान हेतु क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो खो, टेनिस क्रिकेट, रस्साकशी, कबड्डी, प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेल महोत्सव मई माह में 15 से 17 मई में आयोजित होगा जिसके ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण 27 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/cJYU9JCipLAMJ6yL7 के माध्यम से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम 10 मई 2025 होगी। महोत्सव में पहले आओ पहले पाओ नियम के तहत पंजीकरण रखे जायेंगे। 

कार्यक्रम के आयोजक नमन भारद्वाज एवं खेल प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से खेल महोत्सव आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित होंगे। खेल महोत्सव में केवल मेरठ जिले के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे, महोत्सव अंडर 21 ग्रुप में बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगा।

पत्रकार वार्ता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक निर्देश वशिष्ठ, कार्यक्रम के आयोजक नमन भारद्वाज, हॉकी जिला संघ से रजनीश कौशल, फुटबॉल जिला संघ से वरिष्ठ फुटबॉल कोच ललित पंत, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूबेदार उचित शर्मा, खो खो जिला संघ के सचिव अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अशोक त्रिपाठी, बास्केटबाल वरिष्ठ कोच ओंकार सिंह, रस्साकशी जिला संघ के सचिव खो खो कोच मनोज कनोंजिया, बैडमिंटन राष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष गुर्जर, सर्कल कबड्डी संघ के सचिव डॉ राहुल भाटी, वालीबॉल खिलाड़ी हिमांशु भारद्वाज, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भानु, टेनिस बाल क्रिकेट संघ से जिला उपसचिव अखिल शर्मा, खो खो खेल से संजय भारद्वाज, वालीबॉल से चित्रांक, अनिल विधूड़ी, अमन चौधरी, अंकित आदि मौजूद रहे। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts