मानसिक प्रताड़ना मिलने पर  विद्युत विभाग के जेई ने खाया जहर

मेरठ। पीवीवीएनएल के एक जेई ने अधिकारियों के उत्पीड़न के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे गढ़ रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। उसने महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

 मनोज शर्मा बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद तैनात है। मनाेज शर्मा ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में आनंद हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।मनोज शर्मा ने विभाग के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने विशेष रूप से एक महिला अधिकारी मोनिका पर अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शर्मा के अनुसार, उन्हें दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।परिवार के सदस्यों ने बताया कि मनोज लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने विभाग पर परेशानियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts