खाने के बिल के पैसे मांगे तो होटल संचालक पर चला दी गोली
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद , जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र में एक होटल पर अल सुबह गोलीबारी की घटना प्रकाश में आयी है। जहां पर एक होटल संचालक को इस कारण से गोली मार दी गयी जब उसने खाने के बिल के पैसे मांगे। घायल होटल संचालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
घटना सुबह पांच बजे की है। दीपक का परतापुर दिल्ली रोड पर होटल है।सुबह के समय उसका बेटा अमन होटल पर बैठा था। तभी खरखौदा निवासी नागेन्द्र अन्य साथियों केसाथ होटल में पहुंचा। जहां उन्होंने अपने आर्डर के अनुसार खाना खाया। खाने का बिल एक हजार पांच सौ रूपये बना । बिल को लेकर नागेन्द्र की अमन से पैसों को कहासुनी हो गयी। तभी नागेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अमन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही होटल में हड्कंप मच गया। अमन गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। पैस से काफी खून बह रहा था। गोली की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। होटल कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी कार से भागने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने खरखोदा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल अमन को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जांच में पता चला कि आरोपी नागेंद्र ने चार साल पहले भी होटल संचालक पर गोलियां चलाई थीं। उस समय पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment