कैंट में अवैध डेयरियों पर चलाया गया  बुलडोजर

एक व्यक्ति ने टीम को रोकने की कोशिश की और आत्मदाह की धमकी दी

मेरठ।मेरठ कैंट बोर्ड ने लालकुर्ती क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कैंट बोर्ड की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। एक व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया।

कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि छावनी क्षेत्र में 70 से अधिक अवैध डेयरियां हैं। इन डेयरियों से नालियों में गोबर जमा हो जाता है। बरसात में वाहन फिसलने से कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पहले सर्वे कराया गया। फिर पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की गई।शक्तिधाम मंदिर के पीछे की महिलाओं ने कैंट बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिन लोगों की अधिकारियों से जान-पहचान है, उनकी डेयरियां नहीं तोड़ी गईं। मोनू यादव की डेयरी को नहीं हटाया गया, जबकि अन्य डेयरियों को तोड़ दिया गया।कैंट बोर्ड के सीईओ ने बताया कि छावनी क्षेत्र में अवैध कब्जे और निर्माण को हटाने का अभियान जारी रहेगा। इससे पहले भी बोर्ड ने तेली मोहल्ला और सदर बाजार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की थी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts