पीएम ने काशीवासियों को दी 44 परियोजनाओं की सौगात
बोले- सबका साथ सबका विकास है हमारा मंत्र
वाराणसी (एजेंसी)।
वाराणसी दौरे पर आए पीएम मोदी ने काशीवासियों को 39 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा 21 उत्पादों को जीआई टैग दिया गया। इसके बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी के विकास ने नई गति पकड़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी हुनर अब तेजी से विश्व स्तर पर पहचान बन रही है। यूपी जीआई टैग में देश में नंबर वन पर है। जीआई टैग पहचान का नया पासपोर्ट है। यह बताता है यह उत्पाद इस जमीन की पैदाइश है। यूपी की मिट्टी में जो खुशबू है वह केवल हवा में नहीं सरहदों के पार भी जाएगी। कहा कि यूपी अब संभावनाओं का नहीं सामर्थ और सिद्धियों की भूमि बन रहा है।
पीएम ने कहा हम देश की सेवा का मंत्र लेकर आए हैं। जो लोग सत्ता पाने के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं उनका सिद्धांत है परिवार का साथ परिवार का विकास। हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। दस साल में उत्पादन में 65 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लखपति दीदी योजना को लेकर कहा कि हमारी मेहनतकश बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है, अगर भरोसा किया जाए तो वह भरोसा नया इतिहास रच देता है। पूरे पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं।
पीएम ने कहा कि जब आपने तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्यों को निभाया है। लौटाने का प्रयास किया है। वाराणसी में 50 हजार वय वंदना कार्ड पहुंच गया है, यह आंकड़ा नहीं। नम्र प्रयास है। वहीं उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर कहा कि अब इलाज के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं है। दर- दर भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज निशुल्क हो जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा सामाजिक चेतना के प्रति महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारी शक्ति के ही आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए संकल्पित रहे। उनके विचारों को, उनके संकल्पना को नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। नई ऊर्जा दे रहे हैं। पीएम ने कहा साथियों आज मैं एक बात और भी कहना चाहूंगा। महात्मा फुले जी जैसे त्यागी तपस्वी महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश सेवा का हमारा मंत्र रहा है। सबका साथ सबका विकास हम देश के लिए उसे विचार को लेकर के चलते हैं। जिसका समर्पित भाव है सबका साथ सबका विकास।
हमारी काशी बन रही आरोग्य की राजधानी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काशी आरोग्य की राजधानी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े अस्पताल आपके पास आ रहे हैं। यही तो विकास है। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, सुविधाएं बढ़ी हैं। काशी में पूर्वांचल समेत आसपास और नेपाल तक के लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
No comments:
Post a Comment