पति को जहर देकर फरार हुई पत्नी

कोर्ट के समझौते के बाद भी पत्नी ने सवईयों में मिलाया जहर, पति अस्पताल में भर्ती

मेरठ। थाना  कंकरखेड़ा  क्षेत्र के खडौली गांव में  एक महिला ने अपने पति को जहर देकर उसकी जान लेने की कोशिश की। पति की हालत बिगड़ने पर वह फरार हो गई। पीड़ित को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

खड़ौली गांव निवासी कासिम की शादी 5 साल पहले जानी थाना क्षेत्र की रहने वाली आयशा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही आयशा ने पति को नापसंद बताते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद वह मायके चली गई। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आयशा ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां 19 फरवरी को दोनों का समझौता हुआ। आयशा को कासिम के घर भेजा गया। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर विवाद शुरू हो गया। आयशा ने कहा कि वह परिवार के दबाव में पति के साथ रह रही है।दो दिन पहले आयशा ने कासिम को सवईयों में जहर मिलाकर खिला दिया। कासिम की हालत बिगड़ते ही वह मायके चली गई। परिवार ने थाने में शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts