केक काटने से ठीक पहले गोली मारी
मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र में गाेकुलपुर गांव जन्मदिन पर घर के बाहर खडे युवक की गोली मारकर बाइक सवार हमलावरों ने हत्या कर दी। । रविवार रात घर में केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी बदमाशों ने विवाद सुलझाने के लिए उसे घर के नीचे बुलाया। पहले बातचीत की फिर गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हत्या का कारण पुरानी रजिश बताया जा रहा है।
गोकुलपुर निवासी मनीष प्रजापति का गांव के युवकों को पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को मनीष का जन्म दिन था। रात के समय केट काटने की तैयारी चल रही थी। मनीष देर शाम दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटा। घर में भी केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी मनीष को किसी ने आवाज दी और नीचे बुलाया। हम लोग केक काटने की तैयारी कर रहे थे। तभी नीचे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर परिजन नीचे की और दौडे तो मनीष खून से लथपथ जमीन पर गेट से बाहर पड़ा था। मनीष को उठाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। पिता ने कहा- हमलावरों से बेटे का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पहले जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था- बेटे का कफन तैयार रखना। अब फैसला नहीं होगा।पिता ने बताया कि मेरे बेटे ने गांव के एक युवक को कुछ पैसे उधार दिए थे। एक महीने पहले बेटे ने पैसे वापस मांगे तो उन लोगों ने घर पर आकर मारपीट की थी। इसी बात को लेकर हमने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से ये लोग केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जब हमने उनकी बात नहीं मानी तो मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती तो आज मेरा बेटा जिंदा होता।
मनीष के भाई गगन कुमार ने बताया कि भाई रविवार को जन्मदिन मनाने गाजियाबाद से मेरठ आया था। वो अभी अपना जन्मदिन भी नहीं मना पाया था। मनीष का गांव के दीपू, हर्ष और शिवम से करीब 1 महीने पहले मामूली विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत हम लोगों ने थाने में की थी।इसी बात को लेकर आरोपियों ने धमकी दी थी कि जल्द मनीष का मर्डर कर देंगे। एक बार पापा मंदिर जा रहे थे तो उनके साथ भी इन लोगों ने मारपीट की थी। मुझसे भी कहा था कि अब तू भी ज्यादा दिन नहीं बच पाएगा।रविवार को आरोपी पूरे दिन मनीष को ढूंढते रहे। मैंने अपने भाई को घर आने से मना किया था। लेकिन भाई देर शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर घर पहुंचा था।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment