इग्नू केंद्र मेरठ कॉलेज में हर्षो उल्लास के साथ हुआ होली मिलन

मेरठ। शनिवार को मेरठ कॉलेज में  इग्नू केंद्र में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इग्नू केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं मेरठ कॉलेज के वैधानिक मंत्री श्री विवेक कुमार गर्ग ने होली मिलन के कार्यक्रम में अत्यधिक उत्साह से भाग लिया। 

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया की होली न केवल एक त्यौहार के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है, क्योंकि लंबी शीत ऋतु के बाद जब होली जैसा रंग-बिरंगा त्यौहार आता है तो समाज में एक नई चेतना एवं स्फूर्ति का प्रसार होता है और समाज के सामूहिक मनोवैज्ञानिक भाव पर इसका विशिष्ट प्रभाव पड़ता है। मेरठ कॉलेज के सचिव  विवेक कुमार गर्ग ने इग्नू कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और होली मनाने का मुख्य कारण भक्त प्रहलाद एवं हिरण्यकश्यप की कहानी मानी जाती है। होली मिलन के इस कार्यक्रम में अवध में राममय होली, मथुरा वृंदावन में कृष्णमय  होली एवं बनारस में शिवमय होली का स्मरण किया गया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में डॉ हरजिंदर सिंह,  शिखा कंसल, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ सीमा,  देवेंद्र कुमार,  घनश्याम यादव, विपिन अमित, हरीश, रविंद्र शर्मा एवं सुभाष इत्यादि ने विशेष योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts