गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन, बर्फबारी जारी

 हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की टीम
उत्तरकाशी (एजेंसी)।
.उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन आया है। यह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी आगे जांगला पुल के समीप है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि कोई नुकसान नहीं है।
प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया है।
वर्तमान में बर्फबारी जारी है। सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने के काम की निगरानी कर रहे हैं। दो जेसीबी बेट सोनगाद से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं। किसी भी तरह के हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं।
बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्लूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात हैं। वर्तमान में बर्फबारी जारी है। साथ-साथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts