नमाज पढ़ रहे युवक पर मस्जिद के अंदर हमला ,गर्दन पर घोपी कैंची 

आरोपी को  लोगों ने पकड़कर की पिटाई; पुलिस के हवाले किया

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खुशहाल नगर में मस्जिद में नामज पढ़ रहे एक  युवक पर कैंची से हमला बाेल दिया। शोर होने पर अन्य नमाज पढ़ रहे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले उसके खैर खबर ली। फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुबह के समय खुशहाल नगर स्थित मौहम्मदी मस्जिद में कामिल फजर की नमाज पढ़ रहा था। तभी उसी समय पीछे से आए अकरम ने कामिल की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। अचानक हमले से कामिल की चीख निकल गयी। शोर होने पर वहां अन्य नमाज पढ़ रहे लोगों ने कामिल को घायल की स्थिति में देखा तो उनके होश उड़ गये। मौजूद नमाजियों ने तत्काल पुलिस की इत्ला की। इसी बीच आरोपी अकरम को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल कामिल और आरोपी अकरम दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कामिल की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।पीड़ित के परिवार ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। पहले वे तारापुरी की गली नंबर 9 में रहते थे। कामिल के पिता की वहां किराने की दुकान थी। आरोपी दुकान से सामान उधार लेता था, लेकिन पैसे नहीं चुकाता था। इसी बात को लेकर कामिल के बड़े भाई अरहान से उसका विवाद हुआ था।दो साल पहले आरोपी ने अरहान पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts