बीजेपी ने जारी की 68 जिलों के नए जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची
26 जिलों के अध्यक्षों की सूची को तालमेल न बन पाने पर रोका गया
घोषित में 22 पिछडे़े,19 ब्राहम्ण , 7 दलित , 5 महिलाएं जिला अध्यक्ष व महानगर में शामिल
मेरठ। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नए जिला व महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 26 जिलों के अध्यक्षों की सूची को रोक दिया गया है। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
मेरठ-सहारनपुर व मुरादाबाद की बात करे तों मेरठ में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी , गाजियाबाद से चैन पाल बसोया को जिलाअध्यक्ष बनाया गया है। वही महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल को बनाया गया। बुंलदशहर में विकास चौहान का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नोएडा से महेश चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। गौतमबुद्ध नगर से अभिषेक शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सहारनपुर मंडल में सहारनपुर से महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई को बनाया गया। मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
मुरादाबाद मंडल से मुरादाबाद में आकाश पाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही महानगर अध्यक्ष गिरीश मंडुला को बनाया गया है। बिजनौर से भूपेन्द्र सिंह चौहान उर्फ बॉबी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। संभल से हरेन्द्र चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रामपुर से हरिश गंगवार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर देखा जाय तो भाजपा ने 2027 के लिए अभी से मंथन आरंभ कर दिया है। जिसमें पूरी तरह जातीय समीकरणों को साधा गया है। जारी की गयी 68 जिलों की सूची में 22 पिछडे 19 ब्राहमण व 7 दलितों के साथ 20 अन्य को जिलों की अहम जिम्मेदारी सौपी गयी है। जबकि महिलाओं को विशेष ध्यान रखा गया है। 5 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि यूपी के 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई।
गौरतलब है कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट 30 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी है। इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं की लोगों में आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरण ठीक से नहीं बैठ रहा है। जिससे कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन नई लिस्ट में दलितों और महिलाओं की हिस्सेदारी पर सहमति बन गई है। फिर नए नामों की लिस्ट जारी की गई है। फिलहाल 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई।
No comments:
Post a Comment