दिल्ली विधान सभा के चुनाव के लिए होने मतदान के लिए प्रचार थमा 

 मैदान में राजनीतिक दलों ने झाेंकी ताकत , एक दूसरे पर लगाए आरोप प्रत्यारोप 

नई दिल्ली,एजेंसी। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार को शाम पांच बेजे चुनाव प्रचार थम गया। इस दौरान राजनीतिक दलों ने चुनाव में पूरी झाकत झोंक दी। अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने नेताओं ने मैदान में जमकर अपनी जीत के लिए जनता को लुभाने का प्रयास किया। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार को वोटिंग होगी और शनिवार को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आप, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा- मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें, सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें कहा- मुझे पता चला है कि वे भाजपा ईवीएम के जरिए 10% वोटों में गड़बड़ी कर सकती है। हमें हर जगह 10% से ज्यादा की बढ़त दें। अगर हमें 15% की बढ़त मिलती है, तो हम 5% से जीतेंगे।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- अरविंद केजरीवाल बहुत समझदार आदमी हैं। उन्हें अपनी आने वाली हार का अंदाजा है और इसीलिए उन्होंने अभी से मातम मनाना शुरू कर दिया है। वो मनगढ़ंत आंकड़े दे रहे हैं और महिलाओं से पनाह मांग रहे हैं।सुप्रिया ने कहा- उन्हें पता है कि दिल्ली की जनता ने फैसला कर लिया है कि वो बदलाव चाहती है। वो दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली की जनता 5 फरवरी को वोट देकर ऐसी सरकार बनाएगी जो डबल इंजन से चलेगी। दिल्ली को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो लड़ाई-झगड़े करे। दिल्ली की जनता 'खेलो इंडिया' कहने वाले को वोट देगी, 'पी लो इंडिया' कहने वाले को नहीं।उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ‘देश नहीं झुकने दूंगा' कहने वाले को वोट देगी, 'दारू नहीं रुकने दूंगा' कहने वाले को नही। 5 फरवरी को दिल्ली के मेरे भाई-बहन 5 साल के लिए भाजपा की सरकार बनाने निकलेंगे।

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे मालीवाल यमुना की सफाई के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने बोतलों में यमुना का पानी लेकर पहुंची थी।इससे पहले आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने यमुना नदी से बोतलों में पानी भरा था। फिर वो पूर्वांचल समाज की महिलाओं के साथ केजरीवाल के घर के बाहर पहुंची। यहां उन्होंने केजरीवाल के कटआउट और पुतले को यमुना के पानी में डुबकी लगाई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मालीवाल को हिरासत में ले लिया।मालीवाल ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी को नाले में बदल दिया है। यमुना में काला गंदा सड़ा हुआ पानी बह रहा है। नदी वेंटिलेटर पर है, जबकि अरविंद केजरीवाल अपने महल में हैं और आलीशान कारों में घूमते हैं।उन्होंने कहा- पूर्वांचल की हजारों महिलाएं उन्हें चुनौती देने आई हैं। उन्हें महिलाओं से इतना नहीं डरना चाहिए और बाहर आकर यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगानी चाहिए और उस पानी का एक घूंट पीना चाहिए।इससे पहले, स्वाति मालीवाल 30 जनवरी को केजरीवाल के घर के बाहर 3 लोडिंग ऑटो में कचरा लेकर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस दौरान मालीवाल ने कहा था- पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है। मैं केजरीवाल से बात करने आई हूं। मैं उनसे कहूंगी सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधार देगी। मैं न तो उनके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से। पूरी खबर पढ़ें...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान में पीएम ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा- आप अपनी सरकार की इमेज सुधारने के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा- मैंने सुना है कि दिल्ली में आप सरकार बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते। केवल उन्हीं बच्चों को आगे जाने दिया जाता है। 

 दिल्ली के सीएम और कालकाजी विधानसभा से आम उम्मीदवार ने कहा- कालकाजी के लोगों का उत्साह दर्शाता है कि वे काम की नीतियां चाहते हैं, गुंडागर्दी नहीं। 5 फरवरी को जनता झाड़ू का बटन दबाएगी और विकास के लिए काम करने वालों को चुनेगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल हताश हैं। आप  गुंडागर्दी कर रही है। उन्होंने नालियों की व्यवस्था न करके, सड़कों की मरम्मत न करके और झूठे वादे करके दिल्ली के लोगों के साथ गुंडागर्दी की।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोल दी गईं।शाह ने कहा- केजरीवाल ने 28,400 करोड़ रुपए का जल बोर्ड घोटाला। 4,500 करोड़ रुपए का डीटीसी बस घोटाला। 1,300 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला। 571 करोड़ रुपए का सीसीटीवी घोटाला और 65,000 फर्जी टेस्ट घोटाला किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए और बड़े मियां और छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल चले गए।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से  आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा- आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और हम रोड शो कर रहे हैं। हम सभी इलाकों को कवर करेंगे। भाजपा वाले कहीं पैसे बांट रहे हैं, कहीं शराब, और हमारे लोगों को प्रचार नहीं करने दे रहे।भारद्वाज ने कहा- इस बार आम आदमी पार्टी 65 से ज्यादा सीटें जीतेगी। राहुल गांधी भाजपा को जिताने की कोशिश कर रहे हैं, यही वजह है कि रॉबर्ट वाड्रा को अभी तक जेल नहीं हुई है। सीबीआई, ईडी और केंद्र सरकार ने राहुल गांधी पर लगे सभी आरोपों के बाद भी उन्हें जेल नहीं भेजा, क्योंकि आपसी समझ है।

पंजाब के  मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा- 8 फरवरी को भारी बहुमत के साथ अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन रहे हैं।मान ने कहा- हम लोगों का मूड देख सकते हैं। हम हर घर तक पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी पदयात्रा निकाली। रोड शो और जनसभाएं कीं। हमने दिल्ली के हर घर तक संदेश पहुंचाया है। दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं, यहां देशभर के लोग, सभी समुदाय के लोग रहते हैं।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा दिल्ली की गली-गली में मोदी की गारंटी गूंज रही है। आदर्श नगर से पार्टी के एक मेहनती कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करके कमल का बटन जरूर दबाएगी।

छतरपुर की रैली में आप चीफ के अरविंद केजरीवाल ने कहा- बनिए का बेटा हूं, हिसाब-किताब की जादूगरी आती है। भाजपा के लोग कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा, केजरीवाल बहुत बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।केजरीवाल ने कहा- 10 साल पहले, मैंने कहा था कि मैं बिजली दूंगा। बीजेपी ने कहा कि पैसा कहां से आएगा, केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। क्या मैंने मुफ्त बिजली नहीं दी? क्या मैंने मुफ्त पानी नहीं दिया? क्या मैंने स्कूल नहीं बनवाए और मुफ्त शिक्षा नहीं दी? चिंता न करें, मैं आपको 2100 रुपए भी दूंगा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts