खिवाई में अवैध संबंधों में युवक की हत्या
पत्नी पर लगा जहर देकर हत्या करने का आरोप
मेरठ। सरुरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। आरोप है कि पत्नी ने पति को देर रात खाने में जहर मिलाकर खिलाया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे हैं और पत्नी पर पति को मारने का आरोप लगाया है। पूरा मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। इसके चलते हत्या की गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिवाई में निवासी मुर्सलीन की 3 साल पहले साहिबा से शादी हुई थी। दोनों के 1 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि साहिबा का कहीं और किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। मुर्सलीन को इन्हीं अवैध प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। मुर्सलीन पत्नी को अक्सर इससे रोकता था। लेकिन साहिबा नहीं मानी। आरोप है कि साहिबा ने ही पति मुर्सलीन को मंगलवार रात को जहर देकर हत्या कर दी है।वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव को मुर्सलीन के घरवालोें ने दफनाया है।
मृतक मुर्सलीन के भाई आफाक ने थाने में तहरीर दी है। आफाक का आरोप है कि मुर्सलीन की पत्नी साहिबा ने अपने प्रेमी नाजिम उसकी मां के साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी है। वहीं हत्या के बाद से नाजिम फरार है। पुलिस ने साहिबा को हिरासत में ले लिया है।
आफाक ने बताया कि 4 साल पहले मुर्सलीन और साहिबा की शादी हुई थी। साहिबा मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। दोनों के एक बेटा भी है। बताया कि भाई अपने काम से अक्सर बाहर ही रहता है। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले नाजिम से उसकी पत्नी साहिबा के अवैध संबंध हो गए। मुर्सलीन ने कई बार दोनों को इससे रोका लेकिन दोनों नहीं माने।इसी के चलते नाजिम, साहिबा मुर्सलीन को अपना दुश्मन मानने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने मिलकर मेरे भाई मुर्सलीन की हत्या कर दी है।
No comments:
Post a Comment