दबंग और कबीर सिंह के मिश्रण में नजर आए शाहिद कपूर
मुंबई। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहिद कपूर उग्र पुलिस ऑफिसर अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने ओपनिंग डे पर वही किया है, जिसकी इससे उम्मीद थी। 1.67 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। बल्कि यह 2025 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
एक सनकी पुलिसवाले के रोल में जहां शाहिद के काम की तारीफ हो रही है, वहीं फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं तो आपको ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए। इस फिल्म में शाहिद कपूर दबंग और कबीर सिंह के मिश्रण में नजर आए हैं। ये फिल्म वन टाइम वॉच तो है ही और हो सकता है कि ये शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बन जाए।
एक सिरफिरे पुलिसवाले देवा (शाहिद कपूर) की कहानी फ्लैश बैक से शुरू होती है, जहां वह एक बहुत बड़े केस को हल करके लौट रहा होता है। तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी याददाश्त चली जाती है। देवा की याददाश्त जाने वाली बात की जानकारी सिर्फ उसके डॉक्टर और सीनियर फरहान (प्रवेश राणा) को है। दुर्घटना से पहले देवा ने फरहान को बताया था कि उसने केस सॉल्व कर दिया है।
No comments:
Post a Comment