शहर के लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया 

 ढोल-नगाड़ों की थाप पर भंगड़ा-गिद्दा, मूंगफली-रेवड़ी से सजे बाजार

मेरठ।  धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाबी समुदाय का यह प्रमुख त्योहार फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाता है, जो उत्साह और उमंग का प्रतीक है।

शहर में लोहड़ी की रौनक देखते ही बन रही है। महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर भंगड़ा-गिद्दा कर रही हैं। युवाओं के समूह पारंपरिक व्यंजनों जैसे छोले-भटूरे, मक्के की रोटी और सरसों के साग का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर शहर के होटल और रेस्तरां भी विशेष तैयारियों में जुटे हैं, जहां पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

बाजारों में लोहड़ी की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों ने बताया कि देर रात तक मूंगफली, रेवड़ी और गजक की जमकर बिक्री हुई। लोग अपने घरों में आग जलाकर परिवार और मित्रों के साथ त्योहार का आनंद ले रहे हैं। यह त्योहार न केवल पारंपरिक महत्व का है, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts