दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश का यलो अलर्टछा रहा है घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन
नई दिल्ली (एजेंसी)।राजधानी में बुधवार से दो दिन बारिश होने का अनुमान है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम व रात के दौरान बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उधर, मंगलवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा, जोकि 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह साढ़े चार बजे से लेकर छह बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 8 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड और आया नगर में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।
राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।
No comments:
Post a Comment