आपसी विवाद  में प्त्नी पर झौंका फायर ,बाल-बाल बची ,अस्पताल में भर्ती 

आरोपी पति की तलाश में जुटी देहली गेट पुलिस 

मेरठ। थाना देहली गेट क्षेत्र के खेैरनगर में एक पति ने आपसी विवाद में पत्नी पर गोली चला दी। बाजू में गोली लगने से घायल हो गयी। महिला को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। 

 खैरनगर में पति याहिया खां पत्नी रेशमा पर लगातार दहेज का दबाव बना रहा था। आये दिन इसको लेकर विवाद रहता था। शुक्रवार को पति ने दोबारा पत्नी से कम दहेज लाने का ताना देकर बहस शुरू कर दी।विवाद बढ़ा तो याहिया खान  ने पत्नी रेशमा (22) को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से घायल महिला को प्यारेलाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रेशमा की नानी श्यामनगर निवासी बानो ने याहिया समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।दोनों में इसी बात पर विवाद हो गया। तो गुस्साए पति ने पत्नी को गोली चला दी गोली पत्नी के हाथ और कमर को छूकर निकल गई। गोली चलाने के बाद पति फरार हो गया। वहीं पत्नी रेशमा लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। उसे पड़ोसियों ने किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर सीओ कोतवाली आशुतोष पहुंचे और महिला से पूछताछ की है।

रेशमा ने बताया कि सास और पति ने पहले मुझसे मारपीट की इसके बाद पति ने मुझ पर गोली चलाई है। बताया कि दहेज को लेकर अक्सर ताने देते हैं। 2 लाख रुपयों की और मांग कर रहे हैं। इसके खिलाफ मेरे नाना ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। पिछले एक महीने से मैं मायके में ही रह रही थी। अब मायके से ससुराल लौटी तो आज उन्होंने मुझे इसी बात से झगड़ा किया कि थाने में तहरीर क्यों दी है। बस इसी के बाद उसने मुझ पर गोली चलाई। रेश्मा ने बताया कि पति कहता कि मैं जेल चला भी जाऊंगा तो 10 दिन में छूटकर आ जाऊंगा।महिला ने पुलिस को बताया कि पति को मेरा फेसबुक देखना भी पसंद नहीं है। मैं फेसबुक पर गाने देखती हूं तो मुझे डांटता है। पति के हमले से पत्नी बुरी तरह लहुलूहान हो गई। वहीं पीड़िता की नानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेशमा की नानी बानो ने बताया कि अपनी नातिन रेशमा का निकाह छह महीने पहले 27 जुलाई को खैरनगर निवासी याहिया खां से किया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले रेशमा का उत्पीड़न करते हैं। पति भी उससे मारपीट करता है। शुक्रवार दोपहर को भी उसने दो लाख रुपये न देने पर रेशमा को पीटा। रेशमा ने इसकी शिकायत अपनी नानी से की। आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने रेशमा को पीटा।

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है उसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमे ंलगाई हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts