कल से घर-घर चलेगा रामायण वितरण अभियान
5 साल में 11 लाख प्रतियां वितरित की जाएगी
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरूण गाेविल अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर कल यानी जनवरी से घर -घर रामायण वितरण की मुहिम हापुड़ से आरंभ करेंगे। 23 जनवरी को किठौर में रामायाण वितरण अभियान चलाया जाएगा। हाॅलाकि इससे पूर्व 11 जनवरी को सांसद ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्नी लेखा क साथ भगवान श्रीराम को रामायण भेंट कर अभियान शुरूआत की थी।
मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा- 5 साल में देश में 11 लाख रामायण बांटूंगा। 'घर-घर रामायण' अभियान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से इसकी शुरुआत होगी।रामजी की कृपा से ऐसा कर पाऊंगा। रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण हमारी धरोहर है। सांसद होने से पहले मैं भारत का नागरिक हूं। ये सब करना मेरा कर्तव्य है।अरुण गोविल ने कहा- रामायण में दुश्मनों में भी रिश्ता दिखाई देता है। रामायण को 10 प्रतिशत भी जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा। रामायण, पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों का संग्रह है। हम खुद अपने जीवन में ज्यादा समस्याएं पैदा करते हैं।घर में शांति नहीं तो काम नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक शांति बेहद जरूरी। रामायण जो हमें देती है, वह हमें लेना नहीं आता। जिंदगी में सुखी रहने को पॉजिटिवनेस जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं फेम के लिए ये सब नहीं कर रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने 'घर-घर रामायण डॉट कॉम' वेबसाइट भी लॉन्च की।
एक सवाल के जवाब ने उन्होेंने कहा कि जब उन्होंने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था वह तब भी सबसे गरीब सांसद थे। अब तो और गरीब सांसद हो गए। उन्होंने कहा घर-घर रामायण अभियान में वह खुद अपने खर्च करेंगे। इससे काेई जुड़ना चाहे तो वह जुड़ सकता है। लोकसभा के सांसदों को भी रामायण की प्रति देंगे।
रामायण में ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के पास स्टारडम के अलावा उनका मेरठ कनेक्शन भी है। उनका जन्म 12 जनवरी, 1958 को मेरठ कैंट में हुआ। उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे।अरुण गोविल की शुरुआती पढ़ाई मेरठ के एक स्कूल में ही हुई। इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।उनके पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी कर्मचारी बनें, जबकि अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें याद किया जाए। अरुण 6 भाई और 2 बहनों में चौथे नंबर के हैं। गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, सोनिका और अमल। 1975 में 17 साल की उम्र में अरुण मुंबई आ गए थे, जहां उनके भाई का सैटल्ड बिजनेस था।
No comments:
Post a Comment