निरीक्षण के दौरान डीएम को एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी मिले अनुपस्थित
सिटी मजिस्ट्रेट से कर्मचारियों को मांगा स्पष्टीकरण
मेरठ। डीएम डा. वी के सिंह ने जार्च लेते ही कड़े तेवर दिखने आरंभ कर दिए है। सोमवार को अचानक उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें एक दर्जन से कर्मचारी सीट पर नहीं मिले। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट ने देर से आने वाले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने सुबह 10:05 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी या तो अनुपस्थित पाए गए या फिर देर से आए। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना है कि कुछ बाबू नियमित रूप से देर से आते हैं, जिससे आम जनता को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ता है। कई कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद अपनी सीट पर नहीं बैठते। शनिवार को डॉ. वीके सिंह ने जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। सोमवार को उन्हें जनसुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट आना था, लेकिन मवाना तहसील में तहसील दिवस होने के कारण वे वहां चले गए। फिर भी प्रशासनिक सख्ती का असर दिखा और सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कर कार्रवाई की।
No comments:
Post a Comment