के. एल. इंटरनेशनल स्कूल ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिलक स्कूल  ऑफ मास कम्युनिकेशन और सीसीएसयू रेडियो स्टेशन का दौरा किया और विवेकानंद की जीवन दर्शन को समर्पित एक रेडियो कार्यक्रम का संचालन किया।
  छात्रों ने विवेकानंद जी के संस्कृत में लिखे उद्धरण और पत्रों के अंशों की हिंदी में व्याख्या की। यह कार्यक्रम उनकी स्थाई विरासत काे याद करने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रोताओं  काे विवेकानंद जी के संदेशों,आध्यात्मिकता और राष्ट्र प्रगति शिक्षा पर उनके गहन विचारों से प्रेरित करना था।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विवेकानंद जी के दृष्टिकोण में रुचि जगाना है जाे लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts