पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़!

महिलाएं-बुजुर्ग चोटिल, बाउंसर्स रोककर एंट्री कराने लगे तो भीड़ बेकाबू हुई

मेरठ। शताब्दी नगर में चल रही  पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गए।दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हो चुकी थी। करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। चोटिल महिलाओं और बुजुर्गों का घटनास्थल पर बने हेल्थ कैंप में इलाज किया जा रहा है।

शताब्दी नगर में चल रही इस कथा का शुक्रवार को  छठा और कल आखिरी दिन है। रोज करीब डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कई वीवीआईपी भी कथा में शामिल हो चुके हैं।कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच  महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।बताया जा रहा है कि कथा के दौरान शुक्रवार को 2 बार भगदड़ मची। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे भगदड़ मची थी। इस दौरान लोग वीआईपी पास के लिए जुटे थे, लेकिन यह शांत हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर भगदड़ मच गई।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया- शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओें की भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डायवर्जन किया गया है।

बोले अधिकारी 

 एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि  कथा में अंदर कुछ नहीं हुआ। गुरुजी (पं प्रदीप मिश्रा) आ रहे थे, मुख्य गेट से उनकी गाड़ी एंट्री कर रही थी तो उनके बाउंसर्स और पुलिस उनकी गाड़ी को निकलवाने लगी। इसी बीच 2-3 लोग डिसबैलेंस हुए। बाकी कोई हताहत नहीं हुआ। सब सामान्य है।  

डीपी  दीपक मीणा ने कहा- पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यहां पर है। सब सामान्य चल रहा है। सभी चीजें व्यवस्थित हैं। हम लोग जांच कर रहे हैं कि क्यों भगदड़ मची। किसी ने अफवाह फैलाई क्या।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts